
हुंकार रैली
हुंकार रैली की सफलता के लिए जुटे नौ जनपदों के दिग्गज, जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दोहराया, वेबसाइट जारी
22 दिसंबर को गोरखपुर में होगी मध्यदेशीय वैश्य महासभा की हुंकार रैली
बिल्थरारोड /गोरखपुर में होने वाले मध्यदेशीय वैश्य महासभा की प्रस्तावित हुंकार रैली को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को बेल्थरारोड में वरिष्ठ पदाधिकारियों का जमावड़ा लगा। जहां मध्यदेशीय वैश्य महासभा के नौ जनपदों के दिग्गज पदाधिकारी शामिल हुए और रैली की सफलता के लिए रणनीति को अंतिम रूप दिया। रैली में दो लाख की भीड़ होने का लक्ष्य रखा गया। इसके लिए सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दोहराया। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज के राजनीतिक और सामाजिक भविष्य संवारने के लिए हुंकार रैली जरूरी है और यह समाज के सहयोग से ही ऐतिहासिक होगा। इस मौके पर हुंकार रैली की सफलता एवं जानकारी संग्रह के लिए एक वेबसाइट भी लॉन्च किया गया। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने इसका सांकेतिक लोकार्पण किया। प्रदेश संरक्षक रंजीत गुप्ता, महामंत्री गिरीशचंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता, अवधेश मद्धेशिया, हीरा लाल गुप्ता, सुभाष गुप्ता, राजेश्वर मद्धेशिया, राजेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, विनोद गुप्ता, श्रीराम मद्धेशिया, योगेश गुप्ता, हिमांशु मद्धेशिया, मायाशंकर गुप्ता ने भी अपने अपने विचार रखे। इस मौके पर मनोज गुप्ता समेत वाराणसी, देवरिया, कुशीनगर, मऊ, गाजीपुर, अनपरा सोनभद्र, कानपुर, बलिया, गोरखपुर नौ जनपद के पदाधिकारी रहें।